एलर्जी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:05

एलर्जी की बीमारी में क्या खाएं – Foods for Allergy In Hindi

एलर्जी की समस्या को बढ़ने से रोकने और बचाव करने में कुछ खाद्य पदार्थ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इनमें ये सब शामिल हैं :

1. अदरक

आहार में अदरक को शामिल करने से एलर्जी की समस्या कम हो सकती है। अदरक में जिंजरोल (एक तरह का कंपाउंड) होता है। जिंजरोल टी सेल एक्टिवेशन और प्रोलाइफरेशन (तेजी से गुणा होने की प्रक्रिया) के लिए साइटोकिन (प्रोटीन के समूह) के उत्पादन को दबाता है। इससे एलर्जी राइनाइटिस के लक्षण को कम किया जा सकता है (6)।

2. हल्दी

एलर्जी में क्या खाना चाहिए, इस सूची में हल्दी का नाम भी शामिल है। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, हल्दी के सक्रिय घटक करक्यूमिन में एंटी-एलर्जिक क्षमता हो सकती है। इस प्रभाव के कारण हिस्टामाइन कंपाउंड के उत्पादन को रोककर एलर्जी की समस्या और उससे संबंधित लक्षणों को कुछ कम किया जा सकता है। साथ ही इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव भी होता है, जो एलर्जी के कारण शरीर में होने वाली प्रतिक्रिया में सुधार कर सकता है (7)।

3. प्याज

एलर्जी की समस्या को कम करने के लिए प्याज का उपयोग किया जा सकता है। प्याज में एंटी-एलर्जिक प्रभाव होता है, जो एलर्जी कम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होता है, जिससे एलर्जी के कारण होने वाली सूजन की समस्या कम हो सकती है। साथ ही इसमें एंटीहिस्टामाइन प्रभाव भी होता है, जो एलर्जी से जुड़े केमिकल को शरीर में रिलीज होने से रोक सकता है (8)।

4. विटामिन सी

एलर्जी के लिए विटामिन सी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, विटामिन सी प्लाज्मा एस्कॉर्बिक एसिड के स्तर को बढ़ाकर एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को कम कर सकता है। इससे एलर्जी की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी एलर्जी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इससे सांस लेने की तकलीफ, खांसी, छींक जैसे एलर्जी के लक्षण कम हो सकते हैं (3)।

5. दही

दही के सेवन से एलर्जी को कम किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि दही में प्रोबायोटिक (अच्छे बैक्टीरिया) होते हैं, जो कि एंटी-एलर्जिक प्रभाव प्रदर्शित करते हैं। यह प्रभाव एलर्जी के जोखिम को कम करने के साथ ही इससे बचाव में भी मदद मिल सकती है (9)।

6. मछली

एलर्जी में क्या खाना चाहिए, इस लिस्ट में मछली का नाम भी शामिल है। ओमेगा 3 लॉन्ग-चैन पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स एंटी इंफ्लेमेटरी की तरह काम कर सकता है। यह फैटी एसिड्स मछली में भी होते हैं। इसी आधार पर कहा गया है कि मछली के सेवन से एलर्जी का जोखिम कम हो सकता है (10)। बस ध्यान दें कि कुछ लोगों को मछली से एलर्जी भी हो सकती है (11)। ऐसे लोगों को मछली का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

7. टमाटर

एलर्जी की समस्या से राहत पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस संबंध में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, लाल टमाटर के छिलके में कैरोटीनॉयड होता है, जो शरीर में हिस्टामाइन केमिकल को रिलीज होने से रोक सकता है। इससे एलर्जी के लक्षण को कम करने और इससे बचाव में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, टमाटर में एंटी-एलर्जिक गतिविधि भी होती है, जिसे एलर्जी को कम करने के लिए जाना जाता है (12)।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info